जेलों में नशा पहुंचाने वाले अधिकारी न-पेंगे
मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. कार्तिक अडापा ने जेल, बाल घरों, नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्रों में सबूत आधारित रोकथाम और इलाज सेवाओं को बढ़ाने की महत्ता पर जोर दिया। वर्ल्ड हैल्थ पार्टनर्स की कंट्री डायरेक्टर प्राची शुक्ला ने जेल के कैदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग और रेफरल पर केंद्रित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
यह प्रोजेक्ट पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग की साझेदारी के साथ पंजाब की चार केंद्रीय जेलों में लागू किया जाएगा। डॉ. बलबीर सिंह ने एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह को जेलों में नशों की कुरीति को पूरी तरह रोकने के लिए जेल विभाग में दागी अधिकारियों की शिनाख्त करके उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करने की भी अपील की।
गांवों को नशा मुक्त बनाने की अपील
स्वास्थ्य मंत्री ने नशा-मुक्त गांवों की स्थापना के लिए पहलकदमियों का सुझाव दिया और मौजूदा पुनर्वास केंद्रों और नशा छुड़ाओ केंद्रों (एसयूडीटीसी) द्वारा प्रदान की जाती सेवाओं के नतीजों के विश्लेषण की सिफारिश की। मंत्री ने समूह गांवों की पंचायतों, मोहल्ला कमेटियों और अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए एकजुट होने की अपील भी की।