फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में जन्मी 'अद्भुत' बच्ची, स्किन प्लास्टिक जैसी

Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी सिविल अस्पताल में एक ऐसी नवजात का जन्म हुआ है, जिसकी स्किन प्लास्टिक जैसी है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, सिटी सिविल अस्पताल में पहली बार ऐसा मामला आया है। ऐसी बीमारी करीबन तीन लाख में एक बच्चे को हो सकती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि नवजात बच्ची की ऐसी स्किन जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण है। ऐसे बच्चों का जीवन केयर पर निर्भर करता है। बच्ची के जन्म के बाद से उसके परिजन बेहद चिंता में हैं।

जन्म के तुरंत बाद बच्ची को सिविल अस्तपताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन वहां से उन्हें वापस भेज दिया गया। अब बच्ची का इलाज सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बच्ची को बीमारी

बीमारी के बारे में सिविल अस्पताल के सीएमओ विनोद गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के निक्कू वार्ड में जन्म लेने वाली बच्ची कंजेनीटल इथियोटिक रथ्रोपोइसीस नामक बीमारी से ग्रस्त है।

ऐसी बीमारी तीन लाख बच्चों में से एक को होती है। बीमारी होने के कारण बच्चे की स्किन प्लास्टिक की तरह होती है।

इस तरह के बच्चों के ठीक होने की संभावना इलाज और परिजनों की देखरेख पर निर्भर करती है। इस तरह के बच्चों को संक्रमण जल्द होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें