पंजाब के लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश को नई आर्थिक ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए गरीब और दलित को साथ लेकर चलना होगा। सरकार ऐसे उपाय कर रही है कि दलित नौकरी पाने की कतार में नहीं नौकरी देने वाले बनें।
आजादी के सत्तर साल बाद भी दलितों के साथ कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती है कि सिर शर्म से झुक जाता है। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता, दलितों को भी प्रोत्साहित करना है। यदि उनको समान अवसर मिलें तो वह देश का भाग्य बदलने में सक्षम हैं। एमएसएमई मंत्रालय के राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में एसएसी, एसटी हब स्कीम लांच करते हुए मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम को हर दलित तक पहुंचाना है।
देश में सवा लाख बैंक शाखाएं हैं। हर शाखा एक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला को एक-एक करोड़ का लोन दे उनको उद्यमी बनाए तो दलित के उत्थान में क्रांति हो सकती है। केंद्र ने राज्य सरकारों से भी कहा है कि वह सरकारी खरीद में चार फीसदी हिस्सेदारी दलित उद्यमियों को दें। इससे इन उद्यमियों को मार्केटिंग के लिए सहयोग हो सकेगा।