फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ की मोना की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- आपका काम देखकर लग रहा... सरकार सही दिशा में चल रही

Sat, 09 Dec 2023 02:59 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीएम मोदी से बातचीत में मोना ने बताया कि वह लोन के तीसरे राउंड तक पहुंच चुकी हैं। यही वजह है कि उनका ब्याज भी जीरो हो चुका है। मोना ने कहा कि किन्नर समाज के लोग भी मेरा काम देखकर खुश हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की मोना से पीएम मोदी ने की बातचीत। - फोटो : Youtube: Narendra Modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी नौ दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ की रहने वाली मोना से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर भारत का युवा मेहनत करना तय कर ले तो वह नई दुनिया खड़ा कर सकता है। चंडीगढ़ की मोना को पीएम मोदी ने नमस्ते किया और इसके बाद उनके बारे में जाना। मोना की मेहनत ने पीएम मोदी को भी उनका मुरीद बना दिया है। मोना मूलरूप से झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं। मगर 15 साल की उम्र में वह चंडीगढ़ आ गई थी। मोना ने पीएम मोदी को बताया कि वह किन्नर हैं और चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-एक स्थित एलांते मॉल के पास चाय की दुकान लगाती हैं। मोना ने पीएम मोदी को बताया कि उनका चाय का काम बहुत अच्छा चल रहा है। पीएम मोदी ने मोना से बातचीत में कहा कि मैं भी लंबे समय तक चंडीगढ़ में रहा हूं। चंडीगढ़ से मैं बहुत परिचित हूं।

विज्ञापन


पीएम मोदी से बातचीत के दौरान मोना ने बताया कि वह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक दुकान चलाती हैं। पूरा काम वह अकेले करती हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि स्वनिधि का आपको लाभ मिला? इस पर मोना ने कहा कि इससे बहुत लाभ मिला है। मोना ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मेरी बहुत स्थिति खराब हो गई थी। कोई सपोर्ट में नहीं था। मैं अकेली पड़ चुकी थी। चिंता सता रही थी कि कैसे दुकान करुंगी? इसके बाद नगर निगम ने जानकारी दी कि आपका 10 हजार रुपये का लोन आया है। 

मोना ने बताया कि उस दौरान मुझे बहुत खुशी हुई। 10 हजार रुपये का लोन लेने के बाद मैंने अपना काम शुरू किया। इसके बाद 20 हजार रुपये का लोन मिला। अब 50 हजार रुपये का लोन चल रहा है। इस बात की खुशी है कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं। मोना ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि ग्राहक ज्यादातर ऑनलाइन भुगतान करते हैं। 

मोना का ब्याज हुआ जीरो

पीएम मोदी से बातचीत में मोना ने बताया कि वह लोन के तीसरे राउंड तक पहुंच चुकी हैं। यही वजह है कि उनका ब्याज भी जीरो हो चुका है। मोना ने कहा कि किन्नर समाज के लोग भी मेरा काम देखकर खुश हैं। कई लोग अब रोजगार की ओर आने लगे हैं। मोना आठवीं तक पढ़ी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मोना आपके काम ने यह साबित कर दिया है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि असम के एक रेलवे स्टेशन पर सभी दुकानें किन्नर समाज के लोग चलाते हैं। उनका कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें