फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी को भाया खट्टर का वो हरियाणा, जित दूध दही का खाणा

Wed, 02 Nov 2016 04:59 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, गुरुग्राम/चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह में
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम मनोहर लाल खट्टर का हरियाणा इतना पसंद आया कि वे उन्हें प्रदेश को आगे बढ़ने का गुरुमंत्र दे गए। प्रधानमंत्री मंगलवार को प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। यहां उन्हें सरकार का केरोसिन फ्री मॉडल पसंद आया है।
विज्ञापन


उन्होंने देश के अन्य राज्यों से भी इस मॉडल को अपनाने की सलाह देते हुए बिचौलियों की कालाबाजारी पर रोक लगाने की अपील की है। समारोह में मोदी के साथ मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी भी मौजूद थे।

मोदी ने कहा कि हरियाणा ने आठ जिलों को केरोसिन फ्री कर कालाबाजारी पर रोक लगा दी है, जिसका फायदा बिचौलिए उठाकर डीजल में मिलावट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली मिल रही है, एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। ऐसे में वे केरोसिन लेने नहीं जाते थे और तेल बिचौलिए ले जाते थे।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि केरोसिन फ्री प्रदेश बनाकर हरियाणा जितना पैसा बचाएगा, उतना ही केंद्र सरकार की ओर से विकास के लिए भी दिया जाएगा। मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा को खुले में शौच मुक्त करने की दिशा में कदम उठाया है। कितनी पीड़ा होती है, जब माताएं-बहनें शर्म के मारे खुले में शौच नहीं जाती थीं।

हरियाणा को चाहिए कि इसी स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रदेश को खुले में शौचमुक्त कर दिया जाए। हरियाणा की धरती से शुरू ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने में हरियाणा देश में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का एहसास भी यहां मोदी ने करवाया।

उन्होंने कहा कि उन माताओं-बहनों का मैं अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने अपनी बहू-बेटी के गर्भ में पल रही बेटियों की रक्षा की है। साथ ही आश्वासन दिया कि यह हरियाणा की बेटियां पूरे देश की आन-बान-शान बनेंगी।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय और गीता की कर्मभूमि को नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह में
स्वर्ण जयंती समारोह के मंच पर जहां दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। वहीं, मोदी ने दयानंद सरस्वती की भी हरियाणा के लोगों को याद दिलवाई। उन्होंने हरियाणा से अपना प्रेम जाहिर करते हुए कहा कि गांव की चौपाल पर बैठा आदमी भी छोटे सा हास्य विनोद कर इतनी गंभीर बात करता है कि लोग सोचने को मजबूर हो जाएं। यह वह धरती है, जहां पर महाभारत का युद्ध हुआ, जीवन-मरण का खेल चला। वहीं, जीवन का संदेश देने वाली गीता की रचना ऐसी युद्ध भूमि पर ही हुई।

उत्साह जगा गए पीएम
जाट आरक्षण आंदोलन के दौर से गुजर चुके हरियाणा को प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से आगे बढ़ने का मंत्र देकर उत्साह जगा गए हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वर्ण जयंती वर्ष में हरियाणा का प्रत्येक नागरिक एक कदम आगे बढ़ेगा तो हरियाणा ढाई करोड़ कदम आगे बढ़ेगा। ऐसा हो गया तो कोई राज्य हरियाणा का मुकाबला नहीं कर पाएगा। मोदी ने कहा कि दिल्ली के चारों तरफ हरियाणा है। यदि हरियाणा आगे बढ़ेगा तो दिल्ली आगे बढ़ेगा। दिल्ली आगे बढ़ेगा तो पूरे देश को आगे बढ़ने का अवसर देने वाला हरियाणा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें