प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बठिंडा में 926 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का नींव रखा। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान के आवाम से कहना चाहता हूं कि ये हिंदूस्तान है। जब आपका एक सैनिक मरता है तो करोड़ों भारत वासियों का आंसू निकलता है। लड़ना है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ो, आतंक के खिलाफ लड़ो। पाकिस्तान की जनता को हुकुमरानों से हिसाब मांगना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। हमने अपनी सेना की ताकत का उन्हें एहसास करवा दिया।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-
- काला कारोबार अब देश में नहीं चलेगा।
- ईमानदारों के अच्छे दिन लाने के लिए सरकार ने कालेधन के खिलाफ कड़ा फैसला लिया है।
- ईमानदार लोग कष्ट झेलकर नोटबंदी के फैसले के पक्ष में हैं।
- लोगों की समस्या कम करने के लिए सरकार ई-पेमेंट, प्लास्टिक मनी, कैशलेस ट्रांजेक्शन पर ज्यादा जोर दे रही है।
- किसान अपने हाथ में मोबाइल का महत्व समझें।
देश में जितने परिवार हैं, उसके चार गुना मोबाइल यूजर हैं।
- इस जमाने में हमें टेक्नॉलजी के महत्व को समझना होगा।
- ई-पेमेंट से देश की आर्थिक व्यवस्था में पार्दर्शिता आएगी।
मैं किसानों के खेतों को पानी से लबालब करने का इरादा लेकर चल रहा हूं। पाकिस्तान में पानी चला जाए और दिल्ली में सरकारें सोती रहीं। किसान रोता रहा। अगर पानी मिल जाए तो मिट्टी सोना पैदा करे। इसके लिए दिल्ली में बैठी सरकार बादल के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने को तैयार है। भारत के हक का पानी किसी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाने देंगे। सिंधु नदी का पानी हिन्दुस्तान का है।
मुझे चुनाव के रिजल्ट से लेना देना नहीं है, बल्कि किसान भाइयों के भले से मतलब है। जिस खेत में जो फसल होती है उसका अवशेष अगर उसी जमीन में गाड़ दें तो वह जमीन के लिए खुराक बनेगी। जैसे धरती को पानी की प्यास लगती है, वैसे ही भूख भी लगती है। इसके लिए पराली उसके पेट में ही डाल दो। इसे जलाओ मत, ये आपकी संपत्ति है। अरबों खरबों की संपत्ति है।
यहां सुनिए रैली का सीधा प्रसारण