फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के लोग लग्जरी गाड़ियों के शौकीन, 'रेनो ट्राइबर' बनी नई पसंद, जानिए कीमत और खूबियां

Sat, 07 Sep 2019 11:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Renault Triber launched in India - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ट्राइसिटी की चौड़ी सड़कों पर एक से बढ़कर एक कारें फर्राटा भरती हैं। यहां के युवाओं में कारों को लेकर बहुत क्रेज है। आप सड़कों पर करोड़ों की गाड़ियां दौड़ाते युवाओं को देख सकते हैं। इन तमाम कारों के बीच युवा वर्ग का ध्यान खींचा है रेनो ट्राइबर ने। कम कीमत में शानदार सेफ्टी फीचर्स वाली यह कार चार मॉडल में उपलब्ध है। चार मीटर से कम लंबाई की रेनो ट्राइबर सात सीटर है। इसमें अल्ट्रा माड्यूलर ईंधन इंजन और जबरदस्त इंटीरियर है। सात लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सजेड वैरिएंट उपलब्ध हैं। कीमत 4.95 लाख रुपये से लेकर 6.49 लाख रुपये (टॉप वैरिएंट) है। कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर दो फ्रंट और दो साइड एयरबैग हैं। इस कार के अगले हिस्से में डिजिटल इंस्ट्रूूमेंट कंसोल हैं। इसके साथ ही इसमें रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड लिमिट अलर्ट, सभी सीटों के लिए थ्री-प्वाइंट सीटबेल्ट और रिवर्स कैमरा भी है। इसके साथ ही स्टार्ट और स्टॉप बटन की लेस एंट्री के साथ ऑटोलॉक फंक्शन है।

कार में कुछ रग्ड एलिमेंट दिए गए हैं, जिनमें साइड में इस्तेमाल की गई बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स शामिल हैं। इसके साथ ही जिस मॉडल को पेश किया गया है। वह अलॉय व्हील्स और फॉक्स स्किड प्लेट्स के साथ आता है। मोहाली में लांच के दौरान यहां पर रेनो इंडिया के डायरेक्टर मार्केटिंग, विराट खुल्लर, लैंडमार्क ग्रुप के डायरेक्टर राजीव वोहरा, बैंचमार्क ग्रुप के सीईओ अभिनव गोयल और रेनो इंडिया के एरिया मैनेजर करन सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की डायमेंशन

फीचर्स     डायमेंशन
लंबाई     3990 एमएम
चौड़ाई     1739 एमएम
हाइट     1634 एमएम
व्हीलबेस     2636 एमएम
ग्राउंड क्लियरेंस 182 एमएम
भार     947 किग्रा
बूट क्षमता     625 लीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें