पंजाबी युवक जब अपने पूर्वजन्म के कथित पिता की तेरहवीं में पहुंचा तो देखने वाले सभी हैरत में पड़ गए। मामला, हरियाणा के कैथल इलाके का है। यहां पंजाब के पटियाला का रहने वाला बीस वर्षीय चमकौर सिंह अपने पिता सुरजीत सिंह के साथ जब एक भोग (तेरहवीं) में शामिल हुआ तो लोग हैरत में पड़ गए।
चमकौर खुद को 33 साल पहले सड़क दुर्घटना में मारे गए चीका शहर में रहने वाला गुरमेल सिंह बता रहा है। चमकौर सिंह की उम्र लगभग 20 साल है, लेकिन गुरमेल सिंह के रूप में उसकी मृत्यु करीब 33 साल पहले हुई थी। आज भी अपने पूर्व जन्म से जुड़ी एक-एक घटना याद है।
चमकौर सिंह बताता है कि जब चीका के गुरमेल सिंह के रूप में वह एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था। वापसी में एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चीका आ रहा था। गांव गढ़ी के पास सड़क दुर्घटना में उसकी और उसके साथी की मौत हो गई। उस समय परिजनों ने गुरमेल सिंह का संस्कार कर दिया और बात बीत गई। परिजनों मित्रों से मिलकर चमकौर बहुत खुश हुआ।
पूर्व में गुरमेल सिंह रहा आज के चमकौर सिंह ने अपने पूर्व जन्म के भाइयों फूल सिंह पहलवान पाल सिंह से भेंट की। इसके अतिरिक्त अपने अन्य परिचितों मित्रों जिनमें टहल सिंह, चतर सिंह, राजा राम, सुच्चा सिंह, ज्ञानदे देवी, चमेली देवी, मोढ़ी देवी, बंतो गुरमेलो से मिला और अपनी पुरानी यादें ताजा की।