फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: सीनियर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ का आरोप, केजरीवाल और मोदी में है गठजोड़

Fri, 11 Feb 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच गठजोड़ के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन सुनील जाखड़ ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 किसानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। आंदोलन में मारे गए किसानों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में किसान विरोधी ताकतों की जमानत जब्त हो।

विज्ञापन


सुनील जाखड़ शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता और एआईसीसी मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता हिमांशु पाठक भी मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमांशु पाठक ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट को प्रस्तुत किया, जो साफ दर्शाती है कि आप की लड़ाई भाजपा के साथ है, मोदी से नहीं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान किसानों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी बसें दिल्ली पुलिस को दीं। यहां तक कि दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों पर दायर किए केसों पर चार्जशीट दिल्ली सरकार के वकीलों ने पेश की। आप ने ही सबसे पहले काले कृषि कानून लागू किए।
विज्ञापन


इस मौके पर जाखड़ ने कहा कि आप और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जबकि पंजाब में इनका साझीदार रहा अकाली दल इनसे करीबी रिश्ता रखता था। ऐसे में लोग तीनों पार्टियों में से जिसे भी वोट डालेंगे, वो भाजपा को ही जाएगी। उन्होंने लोगों को सोच समझकर वोट देने की अपील की। इनमें से अकाली दल काले कानून में भाजपा का साथी रहा और किसान आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, जाखड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भाजपा से नजदीकियों के चलते उन्हें हटाया गया, जिनकी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी अब शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ भाजपा से गठजोड़ कर चुकी है। ये सब भाजपा के ही रूप हैं और बीते दिनों सामने भी आया है कि किस प्रकार इनके उम्मीदवार भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ रहे हैं।

कल सिखों की पगड़ी पर हाथ डालेगी भाजपा: जाखड़
कर्नाटक का जिक्र करते हुए जाखड़ ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार वहां एक समुदाय को अपने धार्मिक परिधान पहनने से रोक रही है। यह इनकी सोच का अंदाजा लगाने के लिए काफी है। यदि ये लोग पंजाब में आ गए तो कल को हमारी पगड़ी पर हाथ डाल देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी धर्मों व वर्गों के लोग बसते हैं और यहां ऐसी हरकतें नहीं होने दी जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें