फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे सूरजकुंड मेले के मुख्य मेहमान, दुनिया भर के शिल्पकारों का होगा संगम

Thu, 30 Jan 2020 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा के प्रख्यात सूरजकुंड मेले में इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य मेहमान होंगे। वे ही इस मेले का उद्घाटन करेंगे। जबकि प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी तक फरीदाबाद जिले में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा वे स्वयं व उज़्बेकिस्तान दूतावास के राजदूत फरहाद आरजिएव भी उपस्थित रहेंगे। 

इस बार जहां मेला में पार्टनर-कंट्री उज्बेकिस्तान होगा वहीं थीम-स्टेट के रूप में हिमाचल प्रदेश हिस्सा लेगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि सूरजकुंड शिल्प मेला वर्ष 1987 में पहली बार हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति, विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह शिल्प मेला पूरे भारत के हजारों शिल्पकारों को अपनी कला और उत्पादों को व्यापक रूप से पर्यटकों को दिखाने में मदद करता है।

इस वर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और ब्रिटिश काउंसिल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और सूरजकुंड मेला पहली बार इंग्लैंड के कलाकारों और शिल्पकारों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा 30 से अधिक देश इस मेले का हिस्सा होंगे, जिसमें उज्बेकिस्तान ,नेपाल, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान, ट्यूनीशिया, जिम्बाब्वे, बुरूंडी, सेनेगल, जाम्बिया, कोमोरोस, तुर्की, मिस्र, सीरिया, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, अर्जेंटीना, नाइजर, ताजिकिस्तान ,बांग्लादेश, लेबनान, घाना, सेशेल्स, इथियोपिया, मोरक्को, फिलिस्तीन, भूटान, युगांडा, आर्मेनिया, मालदीव, सूडान, केन्या और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो भी शामिल है।

मंत्री ने बताया कि थीम-स्टेट हिमाचल प्रदेश इस मेला में विभिन्न शिल्प और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेगा। हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों कलाकार विभिन्न लोक कलाओं और नृत्यों का प्रदर्शन करेंगे। पारंपरिक नृत्यों और कला रूपों से लेकर व्यंजनों तक इस साल के मेले का मुख्य आकर्षण होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें