परमजीत चहल को संपदा अधिकारी एचएसवीपी फरीदाबाद, अलका चौधरी को मंडलायुक्त फरीदाबाद कार्यालय में ओएसडी, सुरेंद्र पाल को संयुक्त आयुक्त प्रशासन महिला मेडिकल कॉलेल खानपुर कलां, सुरेंद्र सिंह द्वितीय को सिटी मजिस्ट्रेट सोनीपत, वेद प्रकाश को एसडीएम अतिरिक्त प्रभार लगाया गया है।
भारत भूषण एडीसी यमुनानगर, मनीष कुमार फोगाट एसडीएम नारनौल, संयम गर्ग संयुक्त आयुक्त नगर निगम पंचकूला, विकास यादव एसडीएम नारनौंद, जितेंद्र कुमार चतुर्थ सिटी मजिस्ट्रेट पलवल, रविंद्र कुमार एसडीएम बावल, सोनू राम एसडीएम पिहोवा लगाए गए हैं।
मनदीप कुमार एचएसएससी के परीक्षा नियंत्रक, राहुल मित्तल जीएम हरियाणा रोडवेज हिसार, संजय कुमार सीईओ जिला परिषद सोनीपत, प्रीतपाल सिंह एसडीएम सफीदों, 2019 बैच के गगनदीप सिंह सीईओ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, अनुभव मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट फतेहाबाद, नवीन कुमार एसडीएम टोहाना, दलजीत सिंह सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्रगढ़ होंगे।
रणबीर सिंह को एसडीएम कनीना, संदीप कुमार को एसडीएम तोशाम, राजेश पुनिया को एसडीएम कालका का अतिरिक्त कार्यभार, आदेश कुमार को एसडीएम पलवल का अतिरिक्त जिम्मा, दिलबाग सिंह को एसडीएम ऐलनाबाद, ब्रह्म प्रकाश को सीईओ जिला परिषद रोहतक, प्रवीण कुमार को सीईओ जिला परिषद फतेहाबाद, जगदीश चंद्र को एसडीएम लोहारू, नवदीप सिंह को एसडीएम सांपला का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। दर्शन कुमार को एसडीएम जगाधरी व संजीव कुमार सिटी मजिस्ट्रेट रेवाडी़ लगाया गया है।