फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: आठ को चंडीगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वायुसेना दिवस पर होंगी मुख्य अतिथि

Wed, 28 Sep 2022 09:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यूटी प्रशासन एयर शो में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को सीमित कर सकता है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छह अक्तूबर को होने वाले रिहर्सल में लोगों की संख्या को 30 हजार तक सीमित करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए लोगों को पर्यटन विभाग के मोबाइल एप से सीट बुक करनी होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल हो सकती हैं। वायुसेना दिवस सुखना लेक पर आयोजित होगा। प्रशासन ने बताया है कि राष्ट्रपति आठ अक्तूबर को शहर में होंगी। इस दिन वह यूटी प्रशासन की नई सचिवालय की इमारत का भी उद्घाटन कर सकती हैं। 

विज्ञापन


यूटी सचिवालय की इमारत को पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। सुखना लेक पर होने वाले वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के लिए लेक पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन


लेक पर पुलिस पोस्ट के पास केबिननुमा स्टेज भी तैयार किया जा रहा है। बता दें कि वायुसेना गाजियाबाद के हिंडन बेस से बाहर पहली बार चंडीगढ़ में वायुसेना दिवस मना रही है। सुखना लेक पर छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल और आठ अक्तूबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक एयर शो होगा। इसमें एडवांस फाइटर्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम समेत कई अन्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


एयर शो के कार्यक्रम में लोगों की संख्या होगी सीमित
यूटी प्रशासन एयर शो में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को सीमित कर सकता है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छह अक्तूबर को होने वाले रिहर्सल में लोगों की संख्या को 30 हजार तक सीमित करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए लोगों को पर्यटन विभाग के मोबाइल एप से सीट बुक करनी होगी। टिकट मुफ्त होगी। आठ अक्तूबर को कई वीवीआईपी वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसलिए इस दिन लोगों की संख्या को 30 हजार से भी कम किया जा सकता है। इस पर आखिरी फैसला होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें