कैमिस्ट शॉप पर काम करने वाले शख्स के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है।
फतेहाबाद जिले के टोहाना में जैन गली निवासी कैमिस्ट शॉप पर कार्यरत कर्मचारी अमित जैन के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अमित जैन ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमित जैन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर उसके व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 'मैं गोल्डी बराड़ यूएसए से बोल रहा हूं' मुझे 12 लाख रुपये चाहिए।
अगर रुपये नहीं मिले तो 28 सितंबर को तुझे जान से मार देंगे। धमकी भरे मैसेज के बाद अमित जैन ने शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस बारे में शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि जैन गली निवासी अमित जैन ने लिखित शिकायत दी है। फिलहाल नामालूम व्यक्ति के नाम पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।