फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में सीनेट और छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, जांच के बाद ही मिल रही एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सितंबर महीने में होने वाले छात्र संघ और सीनेट चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल बनने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने वाली हर गाड़ी की गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मी गाड़ियों की तलाशी लेने के साथ-साथ वाहन में मौजूद लोगों की भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने विद्यार्थियों की एंट्री को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी है। अब कैंपस में प्रवेश करने वाले हर विद्यार्थी का यूनिवर्सिटी आई कार्ड जांचने के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों के पास वैध पहचान पत्र नहीं होता, उन्हें रोककर पूछताछ की जा रही है। यह व्यवस्था चुनाव के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने और कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए की गई है।
इस बीच कैंपस में छात्र संघ और सीनेट चुनाव को लेकर गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। संभावित उम्मीदवार विद्यार्थियों और शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं और अपने समर्थन को मजबूत करने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से पोस्टर, वीडियो और प्रचार सामग्री साझा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें