चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मी को घायल करने के आरोप में सेक्टर-11ए निवासी 25 वर्षीय समर्थ को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात सेक्टर-10 स्थित शराब ठेके की है। विवाद की सूचना पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ ने हंगामा करते हुए पीसीआर चालक एचजीवी जसबीर से धक्का-मुक्की की और उनके हाथ के अंगूठे पर काट लिया। घायल जसबीर को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।