फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Cabinet : पंजाब सरकार में बड़े फेर-बदल की तैयारी, चार मंत्रियों की छुट्टी; पांच नए चेहरे आज लेंगे शपथ

Mon, 23 Sep 2024 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंत्रिमंडल में सोमवार को बड़े फेरबदल की तैयारी है। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों के शपथ समारोह को लेकर रविवार शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी गई। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, जबकि संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी की गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो कैबिनेट से जिन चार मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, उनमें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। इन मंत्रियों के इस्तीफे भी शपथ समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के पास पहुंच चुके हैं। 

कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये पांच नए चेहरे
पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है बीते दिनों नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्रिमंडल के नए विस्तार को लेकर पूरी रिपोर्ट पेश की थी, इसके बाद खुद पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले पांच नए चेहरों को लेकर सीएम, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें