फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों को उच्चारण और शाब्दिक ज्ञान में निपुण बनाने की तैयारी, रफ्तार कार्यक्रम से सुधरेगी मौखिक भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
पठन-लेखन और संख्याओं से जुड़े शोध जानेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन


विद्यालय स्तर पर 22 सितंबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
कलस्टर और खंड स्तर पर 23 से 14 अक्तूबर तक होगा आयोजन
चंडीगढ़। निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उच्चारण और शाब्दिक ज्ञान में निपुण बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम तय किए हैं। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के तहत मौखिक भाषा में सुधार लाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत विद्यार्थियों में पढ़ने की दक्षता को बढ़ाने के लिए राज्यभर के राजकीय स्कूलों में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की रफ्तार प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। रफ्तार कार्यक्रम के तहत कक्षावार प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक होगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रतियोगिताओं के आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 10 से लेकर 22 सितंबर तक स्कूलों में रफ्तार कार्यक्रम के तहत पांच प्रकार के दक्षता प्रतियोगिताएं होगी। इनमें विद्यार्थियों काे एक मिनट में 30 शब्दों का सही उच्चारण करना होगा। साथ ही एक मिनट में विभिन्न जानवरों और वस्तुओं के बारे में बोलना, 45 शब्दों की कहानी का पठन का आयोजन शामिल है। साथ ही पांच मिनट में छोटी कहानियों का रिले पठन, गति के साथ बोलने में कठिनाई पैदा करने वाले शब्द, वाक्यों को एक मिनट में सात बार बोलना, एक मिनट में 80 शब्दों की कहानियों का उच्चारण, मजेदार उल्टा पठन और कलस्टर स्तर पर उपन्यास का रिले पठन शामिल हैं। रफ्तार प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक विद्यालय से कम से कम तीन विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों की वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन



स्तर आयोजन की तिथि
विद्यालय स्तर 10 से 22 सितंबर
कलस्तर स्तर 23 से 29 सितंबर
खंड स्तर 8 से 14 अक्तूबर
जिला स्तर 14 से 20 अक्तूबर
राज्य स्तर 20 से 27 अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें