हरियाणा सरकार अब प्रदेश में लगने वाले पशु मेलों को नया रूप देने की तैयारी में है। अब तक इन मेलों का आयोजन पुराने तरीकों से होता रहा है, अब इन्हें स्मार्ट मेलों का रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से करवाए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि प्रदेश में लगने वाले पशु मेले खस्ताहाल तरीके से लग रहे हैं। जबकि पशुआें की कीमत और नस्ल यहां अच्छी खासी है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब पंजाब पैटर्न अपनाने के लिए कहा है। सीएमओ की टीम पंजाब के किलियांवाली का दौरा भी कर चुकी है। अब तक यह पशु मेले 1971 के सोसायटी एक्ट के तहत लग रहे थे। सरकार ने हाल में ही इस एक्ट में संशोधन किया है।