फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुत्तों के फीडिंग पॉइंट्स पर अंतिम मुहर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने की व्यवस्था को लेकर नगर निगम जल्द ही फीडिंग पॉइंट्स को अधिसूचित करेगा। नगर निगम की ओर से मांगे गए सुझाव और आपत्तियों की समय-सीमा मंगलवार को पूरी हो गई। इसमें छह आपत्तियां आई हैं। संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिन फीडिंग पॉइंट्स पर आपत्ति आई है, उन्हें फिलहाल ड्राफ्ट सूची से बाहर रखा जाएगा, जबकि शेष को अंतिम रूप देकर जल्द अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डॉग बायलॉज–2025 के तहत शहर में कुल 200 कम्युनिटी फीडिंग पॉइंट्स चिन्हित किए गए हैं। इनका चयन फील्ड सर्वे और सेक्टरवार आकलन के आधार पर किया गया है ताकि आम लोगों को असुविधा न हो और विवाद की स्थिति से बचा जा सके। अधिसूचित होने वाले फीडिंग पॉइंट्स पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर स्पष्ट किया जाएगा कि कुत्तों को भोजन केवल निर्धारित स्थानों पर ही दिया जाए। इन स्थानों पर सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
नए बायलॉज के तहत तय फीडिंग पॉइंट्स के अलावा कहीं भी आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा, जिसमें 500 रुपये फाइन और 9,500 रुपये प्रशासनिक शुल्क शामिल होगा। निगम का कहना है कि इस व्यवस्था से शहर में संतुलन बनेगा और कुत्तों की देखभाल के साथ-साथ सार्वजनिक व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें