फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईएसआईसी अस्पताल का हाल... डस्टबिन की जगह गत्ते के डिब्बे में डाला जा रहा मेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के रामदरबार के ईएसआईसी अस्पताल में मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटान को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मरीज वार्डों में मानकों के अनुरूप रंगीन डस्टबिन उपलब्ध न होने के कारण इस्तेमाल की गई पट्टियां, सिरिंज, ग्लव्स और अन्य कचरा साधारण गत्ते के डिब्बों में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निर्धारित रंग के विशेष डस्टबिन में डालना अनिवार्य है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके और मरीजों, तीमारदारों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके बावजूद ईएसआईसी अस्पताल के मरीज वार्डों में इन मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि कागज के डिब्बों में मेडिकल कचरा रखने से संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इससे न केवल अस्पताल परिसर के भीतर बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकता है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें