फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-पेड मीटर लगवा लेंगे, दीजिए कुछ मोहलत

Fri, 13 Dec 2013 08:23 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के उद्यमियों ने चंडीगढ़ प्रशासन से बिजली के प्री-पेड मीटर लगाने के लिए मोहलत मांगी है। उद्यमियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग को एक माह तक एसीडी चार्ज न लगाने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


इस बीच उद्यमियों ने प्री-पेड मीटर का डेमो देने के लिए जयपुर की एक कंपनी को आमत्रित किया था। जीनस कंपनी ने इंडिस्ट्रयल एरिया में उद्यमियों को प्री-पेड मीटर का डिमॉस्ट्रेशन दिया। 

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया टैनेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सागर ने बताया कि चंडीगढ के उद्यमियों का दल मंगलवार को चंडीगढ़ के वित्त सचिव से मिला था।

सभी ने मांग की है कि प्री-पेड बिजली के मीटर के लिए उद्यमियों को एक माह का वक्त देना चाहिए। चार दिसंबर को प्री-पेड मीटर की स्पेशिफिकेशन का पब्लिक नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


इसमें जो स्पेशिफिकेशन दिया गया है, उसके मुताबिक मीटर के लिए जयपुर से कंपनी को बुलाया गया है। इस कंपनी के पास दस किलोवाट से लेकर पचास किलोवाट तक की क्षमता के मीटर हैं।

इनकी कीमत दस हजार रुपये से शुरू है। कंपनी ने जिस समय यहां डिमॉस्ट्र्ेशन दिया, उस समय इंडस्ट्रियल एरिया के बहुत से लोग मौजूद थे। यह डिमॉस्ट्रेशन दो बैच में दिया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें