फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राम परिवार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
13 नवंबर को निकाली जाएगी कलश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 13 से 21 नवंबर तक राम परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएंगा। समारोह के तहत धार्मिक कार्यक्रम होंगे और 21 नवंबर को भगवान श्रीराम परिवार की मूर्तियों की स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समिति के चेयरमैन वीएन तिवारी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 13 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 9 दिनों तक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। 21 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और राम मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कथा वाचक मोहन मिश्रा श्रद्धालुओं को धार्मिक कथा का श्रवण करवाएंगे।
विज्ञापन

वीएन तिवारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यक्रमों से जोड़ना और क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान विक्की शेरा, चेयरमैन नत्थू राम गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजू दुबे और उपाध्यक्ष निर्मला देवी सहित समिति के अन्य सदस्यों के अलावा इलाका के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें