तीन लंबित मुद्दों को मंजूरी देने पर हजारों आवंटियों को मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने वीरवार को पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार की सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पंछी ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आवंटियों से जुड़े तीन महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मंजूरी देने पर राज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन जनहितैषी फैसलों से हजारों आवंटियों और शहरवासियों को राहत मिलेगी।