फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, राजनाथ से मिले बादल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 14 Jun 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पांच केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर से भी मुलाकात की। उन्होंने राज्य में नशे की तस्करी रोकने के लिए राजनाथ सिंह से पंजाब और राजस्थान से सटी भारत-पाक सीमा सील करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान व्यापार बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के साथ लगने वाले पंजाब के वाघा, फिरोजपुर और फाजिल्का बार्डर खोलने की मांग भी की। मुख्यमंत्री बादल ने पंजाबी भाषा क्षेत्रों के साथ चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने की मांग भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखी।

बादल ने 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विशेष अदालतें गठित करने की मांग भी उठाई, जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उद्योगों के लिए विशेष पैकेज की मांग

बादल ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान पंजाब को कुछ नहीं दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान राज्य को एक रिफाइनरी मिली थी।

उन्होंने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर विशेष पैकेज देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ को लेकर उनकी वर्षों पुरानी मांग लटकती है।

अब यह सही समय है कि चंडीगढ़ पंजाब को दे दिया जाय। चंडीगढ़ के बदले हिंदी भाषी क्षेत्रों को हरियाणा को देने के सवाल पर बादल ने कहा कि यह केंद्र सरकार देखे कि उसे यह कैसे करना है।

एचएसजीपीसी के गठन की मांग

बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की भी आलोचना की। यूपीए सरकार के दौरान जब हुड्डा ने अलग से हरियाणा में हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने की बात कही थी तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस संबंध में बात की थी।

मनमोहन ने इसे गलत बताया था। अब यूपीए सरकार चली गई है तो हुड्डा ने एक बार फिर एचएसजीपीसी के गठन का राग अलापना शुरू कर दिया। उन्होंने पीएम से हुड्डा को रोकने को कहा।
विज्ञापन

ड्रग तस्करी पर रोक लगाने की मांग

राजनाथ से मुलाकात के दौरान बादल ने कहा कि राज्य में ड्रग्स बड़ी समस्या बन गई है। इसकी सप्लाई पाकिस्तान से होती है साथ ही यह चूरा पोस्त (भुक्की) राजस्थान से आती है।

उन्होंने पीएम से अपील की पाकिस्तान और राजस्थान के साथ लगने वाले राज्य के बार्डर को सील किया जाए, जिससे ड्रग्स की तस्करी बंद हो सके। वहीं, प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने बार्डर खोलने के मुद्दे पर कहा कि इसे व्यापार के लिए खोला जाए और वस्तुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।

मुख्यमंत्री ने पीएम से वाराणसी की तर्ज पर अमृतसर के  विशेष विकास की मांग की। साथ ही इस शहर में केंद्रीय यूनिवर्सिटी खोलने की भी मांग की। इसके अलावा राज्य में एम्स और डिफेंस यूनिवर्सिटी खोलने की भी मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें