भाजपा में मचे बवाल को शांत करने के लिए पार्टी प्रभात झा आए जिन्होंने मेयर के अलावा करीब 4 पार्षदों से मिले जबकि कुछ से फोन पर बात की। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को उनकी राय जानने के लिए नहीं बुलाया गया। पहले ऐसा लग रहा था कि पार्टी प्रभारी प्रभात झा की ओर से कुछ नेताओं को नोटिस जारी किया जा सकता है लेकिन छह माह बाद नगर निगम चुनाव होेने के कारण ऐसा नहीं किया गया।
इस मौके पर पार्टी प्रभारी ने सभी पार्षदों को एकजुट रहने की हिदायत दी। मेयर विरोधी भाजपा पार्षदों ने कहा कि पार्किंगों को बंद करने से व्यापारी नाराज हैं, इसका नुकसान भाजपा को आने वाले निगम चुनाव में हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी प्रभारी की ओर से भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को कहा गया कि कोई बीच का हल निकाला जाए, जिससे किसी का भी नुकसान न हो।
मालूम हो कि पार्किंग के मुद्दे पर जो भाजपा पार्षदों में गुटबाजी हो रही है, उसे कम करने के लिए प्रभारी आए थे। उधर व्यापारियों ने पार्किंग खुलवाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है।