फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरप्रीत बराड़ को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कमान

Fri, 13 May 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरप्रीत बराड़ को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के चुनाव नतीजे घोषित किए गए। इसमें हरप्रीत सिंह बराड़ को सबसे ज्यादा 1883 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीनियर एडवोकेट वीके जैन को 710 वोट ही मिले। इस पद की दौड़ में ताहर सिंह को 638 वोट और निर्भय सिंह गर्ग को केवल 447 वोट मिले।
विज्ञापन


एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के पद पर जगजोत सिंह लाली 1877 वोट हासिल कर विजयी रहे। इस पद के लिए उनकी प्रतिद्वंद्वी पुनीता सेठी को 1216 और अंतर सिंह बराड़ को 401 वोट ही मिले। सचिव पद के लिए हुए चुनाव में सुरिंदर पाल सिंह टिन्ना 2117 वोट हासिल कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार सिंगला ने 1422 वोट हासिल किए। संयुक्त सचिव पद इस बार दीपशिखा अरोड़ा को मिला।

उन्हें 1536 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी नीतू सिंह को 1222 और नीलम देवी चौधरी 874 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर भूपिंदर सिंह रंधावा विजयी रहे। खास बात यह भी रही इस एसोसिएशन के सभी पदों के लिए हुए चुनाव में रंधावा ने सबसे ज्यादा 2478 वोट हासिल किए।
विज्ञापन


इस पद के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी शिवोय धीर को 1198 वोट मिले। एसोसिएशन के चुनाव के लिए वीरवार को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 4495 सदस्य वकीलों में से 3736 ने वोट डाले थे। यह भी विशेष है कि इस वर्ष पहली बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम दो दिन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें