फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआर अब सिर्फ मीडिया संबंध नहीं, प्रतिष्ठा प्रबंधन का जरिया: विवेक अत्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में विश्व जनसंपर्क दिवस पर पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) चंडीगढ़ चैप्टर ने द गोल्डन एज ऑफ स्ट्रैटेजिक पब्लिक रिलेशंस विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे ने कहा कि जनसंपर्क अब केवल मीडिया संबंधों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तकनीक और रियल टाइम संचार के माध्यम से प्रतिष्ठा प्रबंधन का अहम साधन बन चुका है।
शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रो. सीजे सिंह ने फेक न्यूज और नैतिक संचार की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। चितकारा विश्वविद्यालय की पीआर स्ट्रेटेजी हेड स्वाति भान ने विद्यार्थियों को जनसंपर्क को बेहतर करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जनसंपर्क के लिए खतरा नहीं, बल्कि सहायक तकनीक है और यह मानवीय रचनात्मकता व नैतिक मूल्यों का विकल्प नहीं बन सकती। कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विशेषज्ञों से संवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें