फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कंपनी का सर्वर हैक कर 19 लाख के अमेजन गिफ्ट वाउचर उड़ाए, प्रयागराज से दो साइबर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कंपनी का सर्वर हैक कर करीब 19 लाख रुपये के अमेजन गिफ्ट वाउचर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव सिंह उर्फ दीपु और सिद्धार्थ पांडेय उर्फ अंकित के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को मनीमाजरा स्थित कॉरपोरेट इंसेंटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में कंपनी के अमेजन गिफ्ट वाउचर कोड चोरी कर उनके फर्जी इस्तेमाल से करीब 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 11 जुलाई को प्रयागराज में छापेमारी कर गौरव को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किए गए वाउचर कोड सिद्धार्थ उपलब्ध कराता था। गौरव फर्जी अमेजन अकाउंट बनाकर वाउचर रिडीम करता और उनसे खरीदे गए सोने के सिक्के व अन्य महंगे सामान बेच देता था। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लैपटॉप बरामद किया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे साइबर नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें