फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बलटाना के सैनी विहार फेज-1 में 20 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के सैनी विहार फेज-1 में मंगलवार रात 8 बजे से बिजली गुल है। बुधवार शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों में हाहाकार मच गया और लोगों ने उनके वार्ड के पार्षद व पावरकाॅम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे रघुबीर सिंह, केएन सेम वाल, संजय सिंह, सुरेश चौहान, सूरज कंबोज, अंकित, अमित चौहान ने बताया कि मंगलवार को रात 8 बजे से गई हुई है। पूरी रात जागकर काटी। बच्चे भी नहीं सो पाए। हमें उम्मीद थी कि सुबह तक लाइट आ जाएगी लेकिन शाम 5 बजे तक जब लाइट नही तो हमने सरकार, पावरकॉम विभाग और पार्षद के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने बताया कि वह रात 12 बजे से लेकर अब तक पावरकॉम के कर्मचारियों व अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। लोगों ने बताया की रात से बिजली नहीं आई जिस कारण इन्वर्टर भी खत्म हो गए हैं और मोबाइल तक बंद हो गए हैं, जिन्हें चार्ज करने के लिए भी कोई सिस्टम नहीं बचा है। वहीं, किचन में खाना बनाने के लिए महिलाओं को मोमबत्ती से काम चलाना पड़ रहा है।


लोग बोले- बिजली फ्री मत दो, पैसे लो पर बिजली दे दो

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा जो बिजली फ्री दी जा रही है अच्छी बात है लेकिन समस्या यह है कि बिजली आती ही नहीं। फिर हम फ्री बिजली का क्या करें। लोगों ने कहा कि हमें बिजली दे दो हम पैसे देने के लिए तैयार हैं। बिजली का इतना बुरा हाल पहले कभी नही हुआ, जितना इस बार हो रहा है। लोगों ने यहां तक कह दिया कि भले पैसे दुगने ले लो पर बिजली दे दो।
विज्ञापन



कोट्स...

एक दो घर की बिजली खराब होगी, यदि ज्यादा घरों की बिजली खराब है तो मैं अभी चेक करवा लेता हूं। फिलहाल इसकी मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। -सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन, पावरकॉम विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें