फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुत्ते बांधने को कहा तो किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव बत्ता में एक 33 साल के व्यक्ति पर एक पिटबुल और दूसरे कुत्ते ने हमला करने की कोशिश की। इससे वह किसी तरह बचे और उन्होंने कुत्तों के मालिकों को उन्हें बांधकर रखने के लिए कहा तो छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया। थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बलजीत कुमार, जतिन कुमार, मोहित कुमार, संजीव कुमार, रविंदर कुमार और रोहित कुमार सभी निवासी गांव बत्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह वासी गांव बत्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे हरबिराज सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर दुकान पर गया था। इस दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे संजीव कुमार के घर से एक पिटबुल और एक अन्य कुत्ता उनकी तरफ भागते हुए आए। इस पर हमने उन्हें कुत्तों को बांधकर रखने के लिए कहा। इतने में उसने तैश में कहा कि वे उन्हें बांधकर नहीं रखेंगे। इतने में बलजीत समेत उक्त आरोपी आए। उन्होंने डंडों से उन्हें पीटा। उनके शोर मचाने पर वे मौके से भाग गए। इसके बाद उन्हें उनके परिवार ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें