फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पठानकोट में पाकिस्तान के समर्थन में नारों वाले पोस्टर फेंके, लिखा- पुलिस चौकियां-सरकारी दफ्तर उड़ा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-फिर दिखे चार संदिग्ध, पोस्टर में दावा- 100 आतंकी भारत आ चुके, जिनमें से 30 पठानकोट में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पठानकोट में संदिग्धों की तलाश में चल रहे ऑपरेशन के बीच चक्की बैंक क्षेत्र के ढाकी रोड पर शनिवार तड़के चार बजे के लोगों ने एक बार फिर चार संदिग्धों को देखा।वहीं, संदिग्धों की ओर से पाकिस्तान के समर्थन में नारों वाले पांच पोस्टर भी बरामद किए गए। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है।
संदिग्धों ने जो पोस्टर फेंके हैं, उसमें से दो पर पठानकोट के सभी सरकारी कार्यालयों और पुलिस चौकियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक अन्य पोस्टर में लिखा है कि 100 आतंकियों का ग्रुप भारत आ चुका है, जिनमें 30 आतंकी पठानकोट में हैं। पोस्टरों के नीचे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार से पहले भी एक किसान ने चार हथियारबंद संदिग्धों को सेना जैसी वर्दी में देखा था। उनकी तलाश में ऑपरेशन जारी है। बार-बार संदिग्धों के देखे जाने से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा कि शनिवार सुबह चार बजे चार ऊंचे कद वाले चार लोग उनके क्षेत्र में आए और एक गाड़ी के शीशे तोड़ने लगे। वह बाहर आए और मोबाइल की टार्च जलाकर देखने लगे। इतने में चारों संदिग्ध झाड़ियों की तरफ भाग गए। इसके बाद उसने देखा कि वहां पांच पोस्टर पड़े हुए थे, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
विज्ञापन

शरारत भी हो सकती है: डीएसपी
डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहा कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिसने भी यह हरकत की है, उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टरों की भी जांच की जा रही है। पोस्टर फेंकने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। लोगों से भी अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें