पुराने जमाने की वायरिंग बदली जाए
कमरे में बहुत पुरानी बिजली की वायरिंग है। इनमें करंट नहीं है। इसे बदलने के लिए कई बार कहा गया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। इसका केबल कई जगह से खुल गया है। -सरस्वती, सेक्टर-38
छत का प्लास्टर गिर गया है
बेडरूम की छत का प्लास्टर गिर गया है। इसका सरिया तक दिख रहा है। रेत न गिरे, इसलिए कागज लगाकर रखती हूं। टूटे छत के कारण रात में नींद नहीं आती। पता नहीं कब क्या हो जाए। -रजनी शर्मा, निवासी-38
दरवाजे पर दीवार में पड़ गई है दरार
घर के दरवाजे पर दीवार में दरार पड़ गई है। दरवाजा भी टूटा हुआ है। मेरे घर के लोगों ने संबंधित विभाग में कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। हर रोज यह देखकर मन में बहुत दुख होता है। -सुमन निवासी, सेक्टर 38
दीवार की पपड़ी उतर रही है
घर की दीवार की पपड़ी उतर रही है। घर में खिड़की तक नहीं है। बहुत मुश्किल में जिंदगी गुजर रही है। छह साल से मरम्मत नहीं हुई है। किसको बताएं जो ठीक कर दे। कोई नहीं सुनता। -नीना, निवासी-38
घरों की मरम्मत होनी चाहिए
सभी घरों की सही तरीके से मरम्मत होनी चाहिए। मेरे घर की दीवारों से पपड़ी गिर रही है। इसे ठीक करने वाला कोई नहीं है। आखिरी किससे शिकायत करें कुछ समझ नहीं आ रहा। -गंगादेवी, सेक्टर-38
सरकारी मकानों की मरम्मत के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जहां भी जरूरत पड़ती है, कमेटी इसको देखती है। मकानों का रेनोवेशन का काम होना है। इसको समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। इससे कर्मचारियों की परेशानी समाप्त हो जाएगी। -सीबी ओझा, मुख्य अभियंता सह विशेष सचिव इंजीनियरिंग चंडीगढ़ प्रशासन