स्वर्ण पदक की उम्मीद
पूजा बोहरा के ओलंपिक मैच में प्रथम बाउट जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पूजा के पिता राजबीर हरियाणा पुलिस में एसआई के पद से सेवानिवृत्त हैं और माता दमयंती गृहिणी हैं। पूजा खुद भी इन दिनों आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पूजा बोहरा के पिता फुटबाल के खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में खेलों के प्रति पूजा की रुचि बचपन से ही है। पूजा के परिवार के हर सदस्य, कोच और शुभचिंतकों को स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद है।
भीम अवॉर्डी पूजा ने जीते कई पदक
हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से सम्मानित पूजा बोहरा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीते हैं।
- 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक
- 2019 में बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2021 में दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक