फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सट्टा बाजार में किस प्रत्याशी पर कितना दांव?

Mon, 14 Apr 2014 09:24 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा बाजार में लोग खुलकर किरण खेर, गुल पनाग और पवन बंसल पर रुपया लगा रहे हैं। गुल के मुकाबले पवन और किरण खेर का रेट कम है।
विज्ञापन


इस कारण सट्टा सबसे ज्यादा भाजपा और कांग्रेस की उम्मीदवार पर लग रहा है ऐसे में सट्टा बाजार की डिमांड है कि इस बार लोकसभा चुनाव आप उम्मीदवार गुल पनाग जीते। ऐसा होने पर सट्टा बाजार को करोड़ों रुपये का फायदा होगा क्योंकि आप पार्टी के उम्मीदवार पर नाममात्र लोगों ने ही सट्टा लगाया है।

सट्टा लगाने वालों की फेवरेट बनीं किरण खेर

सट्टा लगाने वाले लोग भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को अपना फेवरेट बता रहे हैं ऐसे में किरण खेर की जीत का रेट शनिवार को 75 पैसे है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल का रेट डेढ़ रुपये है। जबकि आप उम्मीदवार गुल पनाग का रेट 3 रुपये तय हुआ है।

कांग्रेस के एक सीनियर नेता है, जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार किरण खेर की जीत पर सट्टा लगाया है, लेकिन नेता ने सट्टा बुक करने वाले बुकी को उनका नाम गुप्त रखने की सख्त हिदायत दी है।

किसकी जीत पर कितनी राशि मिलेगी

किरण खेर की जीत पर अगर कोई एक लाख रुपये लगाता है और अगर वह जीतती हैं तो लगाने वाले को एक लाख के अतिरिक्त 75 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह से अगर कोई पवन बंसल पर एक लाख रुपये लगाता है तो उसे डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। ऐसे में आप पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग पर एक लाख रुपये लगाने पर तीन लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यहां तक की उम्मीदवारों की जीत के साथ साथ हार पर भी सट्टा लग रहा है।

साजिशन आप का रेट रखा गया है ज्यादा

एक सट्टा बुक करने वाले के अनुसार साजिश के तहत भी आप पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग का रेट ज्यादा रखा गया है, ताकि रेट पता करने वाले मान ले कि गुल पनाग हार रही हैं और वह कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार पर अपना सट्टा शिफ्ट कर दें। इसके अलावा कई सट्टा वाले तो आप पार्टी के लिए बुकिंग भी नहीं कर रहे हैं। जबकि एक अन्य बुकी के अनुसार सट्टा लगाने वाले अधिकतर कांग्रेस और भाजपा के समर्थक ही हैं।

गुल की जीत पर सट्टा बाजार को फायदा

इस समय करीब 20 से 30 करोड़ रुपये सट्टे पर लग गया है। इनमें से 80 प्रतिशत राशि पवन बंसल और किरण खेर की जीत और हार पर लगा हुआ है। ऐसे में अगर गुल जीतती है तो यह सारी 80 प्रतिशत राशि सट्टा बाजार को मिल जाएगी। जबकि कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार की जीत और हार पर यह राशि कम हो जाएगी।

मतदान से पहले बंसल थे नंबर वन

मतदान से पहले कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल सट्टा लगाने वालों की पहली पसंद थे। उस समय बंसल का रेट किरण खेर के मुकाबले में कम था, लेकिन चुनाव के बाद किरण खेर पहली पसंद बन गई है। मालूम हो कि जिसका रेट कम तय होता है वह ज्यादा फेवरेट होता है। ऐसा माना जाता है कि उस पर सट्टा ज्यादा लग रहा है। 16 मई तक मतों की गिनती तक सट्टा लगता रहेगा। ऐसे में कई और बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

सटटा बाजार में जीत पर नेताओं का ये है कहना

कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल के अनुसार इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है और शहरवासियों ने काफी बढ़ चढ़ कर पवन बंसल को वोट डाली है। बंसल ही चुनाव जीतेंगे। उनका कहना है कि वह सट्टा बाजार में कोई विश्वास नहीं रखते हैं।

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के मुताबिक इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल काफी बुरी तरह से हारने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यही हाल आप पार्टी का होने जा रहा है। उनका कहना है कि किरण खेर 50 हजार वोट से जीतेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें