बाजवा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर पंजाब के साथ भेदभाव करने और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को अनुचित प्राथमिकता पर भी हमला बोला, जहां विश्व कप के शुरुआती और अंतिम दोनों मैचों की मेजबानी होनी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को पंजाब के लोगों की भावनाओं का अधिक ध्यान रखना चाहिए था। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को खाली कराना राज्य के खिलाफ पक्षपात का स्पष्ट मामला है।
मोहाली को विश्वकप मैचों के लिए क्यों नहीं चुनाः मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बीसीसीआई से पूछा है कि वनडे विश्व कप के लिए मोहाली को आयोजन स्थल के रूप में क्यों नहीं चुना गया? मंगलवार को जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की, कुछ विपक्षी नेताओं ने कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप का सवाल उठाते हुए कहा कि अहमदाबाद को कई स्थलों के मुकाबले बड़े मैच क्यों दिए गए हैं?
पंजाब की श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि मोहाली को विश्व कप के आयोजन स्थल के रूप में क्यों नहीं चुना गया? इससे पहले पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेजबान शहरों की सूची से मोहाली को बाहर करने की निंदा की थी।
हेयर ने इसे पंजाब के खिलाफ खुला भेदभाव बताया था। हेयर का यह भी कहना था कि पीसीए स्टेडियम-मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली शहर को किसी भी मैच की मेजबानी नहीं मिली।