फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे के खिलाफ राज्यस्तरीय मुहिम शुरू, ई-सिगरेट व हुक्का बार पर अब पुलिस करेगी कार्रवाई

Fri, 07 Feb 2020 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
e cigarette - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के दिशानिर्देश पर अमल करते हुए ‘राज्य तंबाकू कंट्रोल सेल’ ने पंजाब पुलिस के सहयोग से बच्चों और नौजवानों को तंबाकू के प्रयोग से बचाने के लिए राज्य स्तरीय मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन


राज्य तंबाकू कंट्रोल सेल ने डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय चंडीगढ़ में पुलिस अधिकारियों की नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम संबंधी वर्कशॉप का आयोजन किया। राज्य भर के इंस्पेक्टरों / सब-इंस्पेक्टरों के रैंक के 50 पुलिस अधिकारी शुक्रवार को वर्कशॉप में शामिल हुए।

पंजाब इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डायरेक्टर प्रबोध कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी तंबाकू विरोधी कानूनों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि पुलिस विभाग अब स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग देकर राज्य में ई-सिगरेट रोकथाम एक्ट 2019 और अन्य तंबाकू विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के स्वास्थ्य सेवाएं डायरेक्टर डॉ. अवनीत कौर ने बताया कि 2018-19 के दौरान राज्य में उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद एक्ट (कोटपा)-2003 के तहत 23,886 चालान काटे गए और अप्रैल-दिसंबर 2019 में कुल 16,016 चालान काटे गए। पंजाब कोटपा संशोधन एक्ट- 2018 के पास होने के बाद हुक्का बार पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई गई है। कहा कि इस एक्ट के तहत उल्लंघन करने वालों को तीन साल की कैद और 50,000 रुपये जुर्माना किया जा सकता है।

पंजाब में 27 लाख लोग करते हैं तंबाकू का सेवन
साउथ-ईस्ट एशिया यूनियन के डिप्टी एरिया डायरेक्टर डॉ. राणा जे. सिंह ने बताया कि अनुमान के अनुसार प्रदेश में अभी 27 लाख लोग तंबाकू का प्रयोग कर रहे हैं क्योंकि यह उत्पाद पूरे राज्य में आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां और स्ट्रोक आदि सभी गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए तंबाकू सबसे अहम कारक है। 

डॉ. निरलेप कौर स्टेट नोडल अधिकारी तंबाकू कंट्रोल पंजाब ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में तंबाकू की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए तंबाकू रोकथाम केंद्र स्थापित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि 19 मार्च, 2019 से 19 दिसंबर, 2019 तक इन केंद्रों में लगभग 8,000 तंबाकू पीड़ितों का इलाज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें