फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर संपत और काली को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रांसपोर्टरों, आढ़तियों और क्लब संचालकों से रंगदारी मांगने के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा और रविंदर उर्फ काली शूटर से पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस दोनों का प्रोडक्शन वारंट मांगेगी। पूछताछ के बाद इन गैंगस्टरों के लिए काम कर रहे गुर्गों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली अदालत से दोनों गैंगस्टरों का प्रोडक्शन वारंट मांगा था, जो मिल नहीं पाया। तब अदालत ने कहा था कि संपत पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगा हुआ है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर उसे दिल्ली से बाहर नहीं भेजा जा सकता। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटानी हैं, इसलिए दोबारा प्रोडक्शन वारंट मांगेंगे।
ट्रांसपोर्टर से मांगी गई थी एक करोड़ की रंगदारी, 7 लाख लिए
पुलिस को सबसे पहले ट्रांसपोर्टर से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में इन गैंगस्टरों से पूछताछ करनी है। लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 22 जनवरी को सेक्टर-32 के ट्रांसपोर्टर अंग्रेज सिंह विर्क से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। बाद में 25 लाख में बात बन गई। इसके बाद विर्क ने गैंगस्टर संपत नेहरा के गुर्गे को सात लाख रुपये दे दिए, लेकिन उन्हें फोन आते रहे। परेशान होकर उन्होंने 8 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद ऑपरेशन सेल ने संपत के गुर्गे मंजीत को दबोच लिया।
विज्ञापन

इन मामलों में होगी दोनों से पूछताछ
बीते 8 मार्च को सेक्टर-9 स्थित एक क्लब मैनेजर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। वहीं गोल्डी बराड़ ने नवंबर 2021 में शहर के पूर्वी इलाके में स्थित एक क्लब के मालिक को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गोल्डी लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य है।
सोनू शाह की हत्या मामले में गैंगस्टर काला से होगी पूछताछ
28 सितंबर 2019 को बुड़ैल में हुई सोनू शाह की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस गैंगस्टर काला राणा को भी प्रोडक्शन वारंट पर ले आएगी। वहीं, 2 जून 2020 को सेक्टर-9 में शराब ठेके के बाहर और 31 मई 2020 को सेक्टर-33 में शराब के बड़े कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला की कोठी के बाहर फायरिंग के मामले में भी उससे पूछताछ होगी। वर्तमान में काला राणा दिल्ली स्पेशल सेल की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें