फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी, इमीग्रेशन कंपनी का मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में इमीग्रेशन कंपनियों की ओर से धोखाधड़ी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंडीगढ़ पुलिस अब तक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही 60 से ज्यादा इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। वीरवार को पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सेक्टर-22 स्थित क्विक नॉक्स सॉल्यूशन कंपनी के मालिक कुलदीप गिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दशमेश नगर झुंगिया रोड खरड़ के रहने वाले कुलदीप गिल (38) के रूप में हुई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के कार्यालय में छापा मारकर बड़ी संख्या में पासपोर्ट, प्रिंटर, हार्ड डिस्क/कंप्यूटर और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ अभी तक 25 शिकायतें मिल चुकी हैं जबकि और भी शिकायतें आने की संभावना हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पठानकोट केशो नगर, धीरा निवासी कुमार दर्पण (34) ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुलदीप गिल, कंपनी के मैनेजर हरमन और कर्मचारी परनीत कौर ने उन्हें कनाडा का वर्क परमिट लगवाने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने आरोपियों के मांगने पर पासपोर्ट और 30 हजार रुपये दिए जबकि दो लाख 64 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे मैगिल कंस्ट्रक्शन कंपनी (कनाडा) का एक नौकरी प्रस्ताव दस्तावेज दिया, जिस पर पीड़ित को संदेह हुआ कि वह नकली है। इसके बाद न तो आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके रुपये वापस किए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर दी। शिकायत पर जांच पड़ताल करने के करीब दो महीने बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस आरोपी को बुधवार रात को सेक्टर-22 से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वीरवार सुबह आरोपी के दफ्तर में छापेमारी की गई। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि कुलदीप गिल के खिलाफ मोहाली में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें