शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गांव सीड़ा में रहने वाली सावित्री देवी उर्फ गंगी मुंडियन को उसके नाबालिग बेटे ने ही सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा था। नाबालिग आरोपी ने मां के सिर पर कढ़ाई और लाठी से वार कर हत्या की थी और ड्रामा किया था कि अज्ञात हत्यारे उसकी मां को मौत के घाट उतार कर चले गए। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। लहां आरोपी को गिल रोड स्थित जुवेनाइल होम में भेज दिया है।
एसीपी ईस्ट दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि सावित्री देवी, उसका पति ईमेल मुंडा और नाबालिग बेटा एक कमरे में ही रहते थे और वहीं पर खाना बनाते थे। तीनों वहां पूर्व सरपंच के खेतों में ही काम करते थे। तीनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर तीनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।