फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्याकांड: भोला सिंह का पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा, हत्या की साजिश रचने का आरोप

Fri, 25 Nov 2022 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

डेरा प्रेमी हत्याकांड में गिरफ्तार हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटरों ने फरीदकोट की अदालत में जमानत याचिका दाखिल कर दी है। इस याचिका पर जिला अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दिया है और सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
फरीदकोट की अदालत में डेरा प्रेमी हत्याकांड के आरोपियों को पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे भोला सिंह को जिला पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया। 

विज्ञापन


पुलिस के आग्रह पर अदालत ने उसे फिर से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इसके अलावा इस केस में फरीदकोट के दोनों शूटरों मनप्रीत सिंह मनी व भूपिंदर सिंह गोली समेत आरोपियों के मददगार बलजीत मन्ना को भी रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया और अदालत ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार कोटकपूरा में 10 नवंबर को डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड की साजिश फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में ही रची गई थी। पड़ताल के आधार पर जेल में बंद मोगा के गांव मुनावा निवासी हरजिंदर सिंह राजू और गांव जीवनवाला निवासी भोला सिंह नामक हवालातियों को केस में नामजद किया था। 
विज्ञापन


इन्होंने हत्या की वारदात के लिए फरीदकोट के दोनों शूटरों भूपिंदर सिंह गोल्डी व मनप्रीत सिंह मनी का कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ संपर्क करवाया था। इनमें से हरजिंदर सिंह राजू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है, जबकि भोला सिंह को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। 

शुक्रवार को पुलिस ने भोला सिंह को अदालत में पेश करके उसे एक बार फिर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इसके अलावा रिमांड खत्म होने के बाद दो शूटरों समेत तीन आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो इस हत्याकांड में देश विरोधी ताकतों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर यूएपीए की धारा भी लगाई है।  

दोनों नाबालिग शूटरों की जमानत पर 29 को सुनवाई
डेरा प्रेमी हत्याकांड में गिरफ्तार हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटरों ने फरीदकोट की अदालत में जमानत याचिका दाखिल कर दी है। इस याचिका पर जिला अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दिया है और सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है। मालूम हो कि दोनों नाबालिग शूटरों समेत एक अन्य शूटर रोहतक निवासी जतिंदर जीतू को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने घटना के अगले ही दिन पटियाला से गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से दोनों नाबालिग शूटरों को फरीदकोट लाया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें