फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की फोटो लगा किया अश्लील मैसेज, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 26 May 2023 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर जारी इस पोस्ट को हटा दिया गया है। अब पुलिस देख रही है कि क्या हटा दी गई पोस्ट की तकनीकी जानकारी हासिल की जा सकती है। वहीं पुलिस इस पोस्ट और फेसबुक अकांउट का स्रोत भी जांचने में लगी है।
विज्ञापन
प्रताप बाजवा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा की सोशल मीडिया पर फोटो लगा कर कथित रुप से एक अश्लील मैसेज पोस्ट करने के मामले में चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने आपराधिक केस दर्ज किया है। केस धारा 419, 469, 500 और आईटी एक्ट की धारा 66 सी के तहत दर्ज किया गया है। इसमें किसी की पहचान इस्तेमाल करने, जालसाजी, मानहानि करने जैसे अपराध शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रताप सिंह बाजवा की चंडीगढ़ सेक्टर 8 में कोठी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम पुलिस को मामले की शिकायत मिली थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने यह कार्रवाई की है।जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर जारी इस पोस्ट को हटा दिया गया है। अब पुलिस देख रही है कि क्या हटा दी गई पोस्ट की तकनीकी जानकारी हासिल की जा सकती है।

वहीं पुलिस इस पोस्ट और फेसबुक अकांउट का स्रोत भी जांचने में लगी है। बाजवा के मुताबिक उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए इस प्रकार का कृत्य किया गया है। हालांकि उन्होंने इस मामले में ज्यादा बात करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें