फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से लूट के डंपर को बरामद करके ला रही थी पुलिस, भिवाड़ी में उसी नंबर का एक और ट्रक मिला

Sat, 03 Nov 2018 02:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी
विज्ञापन
डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के दो डंपरों को जब्त किया है। 20 अक्तूबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंह पुखेड़ बैरियर से लूटे हुए डंपर को बावल पुलिस ने वीरवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से बरामद कर लिया, लेकिन जब पुलिस यह डंपर बरामद करके ला रही थी तो भिवाड़ी में भी उसी नंबर का एक डंपर खड़ा मिला। यह देखकर डंपर के साथ आ रहे पुलिस अधिकारियों का भी सिर चकरा गया है। इसके बाद पुलिस ने भिवाड़ी से भी उस डंपर को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


गत 20 अक्तूबर को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के समीप कार सवार बदमाशों ने मेवात जिले के चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर फरीदाबाद निवासी मालिक का डंपर लूट लिया था। इसके बाद बदमाश चालक व क्लीनर को धारूहेड़ा के समीप फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में लूट का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही थी। चूंकि डंपर में जीपीएस लगा हुआ था लेकिन शुरूआत में उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। इसके बाद अब पुलिस को उसकी लोकेशन यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में मिली। 

इसके बाद डंपर मालिक ने वीरवार को पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के घरबरा गांव के समीप डंपर को लावारिस हाल में जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि डंपर के टायर से लेकर उसके नंबरों को भी बदला हुआ है जबकि डंपर के अंदर जो कागजात थे वह नहीं मिले। डंपर के चेसिस नंबरों को भी मिटाने का प्रयास किया गया है। इसके बाद जब पुलिस डंपर को बावल लेकर आ रही थी तब वह भिवाड़ी से होते हुए आ रही थी। पुलिस के साथ मालिक भी साथ था। जब मालिक ने भिवाड़ी में सड़क किनारे खड़े एक डंपर के पंजीकरण नंबर देखे तो पुलिस को बताया कि इस डंपर के भी नंबर सेम हैं। हालांकि डंपर के पास कोई नहीं मिला और पुलिस के पहुंचने के बाद भी वहां पर कोई नहीं पहुंचा जिस पर पुलिस उस डंपर को भी कब्जे में लिया। फिलहाल कागजात किसी भी डंपर के नहीं मिले हैं जिसकी वजह से पुलिस को इनके मालिकों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने बताया कि अब चेसिस नंबर के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


भिवाड़ी से बरामद डंपर के नंबर फर्जी
पुलिस के अनुसार गौतमबुद्घ नगर से बरामद किया हाईवा 12 दिन पूर्व खेड़ा बॉर्डर से लूटा गया था। इसके चेसिस नंबरों को मिटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन भिवाड़ी से बरामद किए गए डंपर पर नंबर प्लेट फर्जी मिली है और इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
    
हमने दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यूपी से बरामद किया गया डंपर असली है, जबकि भिवाड़ी में लावारिस हालत में मिले डंपर की नंबर प्लेट फर्जी है। इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार, एसएचओ थाना बावल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें