फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम साढ़े 6 बजे तक काम करेंगे पुलिस के तीन विभाग, शनिवार को भी आएंगे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में छठे वेतन आयोग को लागू करने, पेंशन लाभ व कर्मचारियों से जुड़े अन्य कई ड्यू एरियर पिछले काफी समय से लंबित पड़े हैं इसलिए पुलिस के तीन विभाग अब सोमवार से शुक्रवार तक साढ़े 6 बजे तक काम करेंगे। इसके साथ केसों के निपटारे तक कर्मियों को शनिवार को भी दफ्तर आना पड़ेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में छठे वेतन आयोग, पेंशन लाभ व कर्मचारियों से जुड़े अन्य कई मामलों को लेकर एक समीक्षा बैठक की थी। इसमें सामने आया कि छठे वेतन आयोग का मामला पिछले काफी समय से लंबित पड़ा है। फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ पुलिस के अकाउंट ब्रांच, पेंशन ब्रांच और इस्टैब्लिशमेंट ब्रांच के सभी कर्मचारी व अधिकारी सोमवार से शुक्रवार शाम 6.30 बजे तक काम करेंगे। साथ ही इन मामलों को जब तक निपटाया नहीं जाता, तब तक कर्मचारियों को शनिवार को भी आना पड़ेगा। एसएसपी (हेड क्वार्टर) मनोज कुमार मीणा की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि सामान्य मामलों में इन विभागों के कर्मचारियों की लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी न लगाई जाए। अकाउंट्स व अन्य विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। इसके साथ ही हर हफ्ते एक रिपोर्ट दफ्तर में जमा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें