फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बेरहमी से युवक को पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्वतः लिया संज्ञान

Sun, 07 Jul 2019 03:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पिटाई कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के क्षेत्र का पता लगाकर पिटाई करने वालों की खोज की।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखाई दे रहा था कि कई व्यक्ति मिलकर एक अकेले लड़के को बुरी तरह से मार रहे हैं। इस संबंध में करनाल पुलिस को न तो किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त हुई थी न ही यह पता था कि वीडियो कहां की है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति कौन हैं और वे इस लड़के को क्यों मार रहे हैं। 

एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से सभी थाना प्रबंधकों को यह पता लगाने के आदेश दिए कि यह वीडियो कहां का है। इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। उन्होंने इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


जांच के दौरान कुछ घंटे में ही यह ज्ञात हो गया कि यह मामला थाना तरावड़ी क्षेत्र के गांव गामड़ी का है। प्रबंधक थाना तरावड़ी निरीक्षक जसमेर सिंह ने तुरंत वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ थाना तरावड़ी में मुकदमा दर्ज किया। मामला महिला से जुड़ा है इसलिए मामले में आरोपियों और पीड़ित की पहचान को गुप्त रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें