फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: क्लब के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे शातिरों तक पहुंची यूटी पुलिस

Tue, 25 Jun 2024 09:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस ने बूम बॉक्स क्लब के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अब आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज भी किया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर गाड़ियों के टूटे कांच बिखरे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-9डी स्थित बूम बाक्स क्लब के बाहर मारपीट के मामले में पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सुमित सिंह निवासी गणेश नगर लुधियाना (पंजाब) और जसपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 हवेली बस्सी, जिला मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर में घटनास्थल पर फायरिंग होने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस को गोली का कोई खोल नहीं मिला है।

विज्ञापन


बीते 21 जून की रात करीब साढ़े 3 बजे बूम बाक्स क्लब में युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद क्लब के बाहर भी बाउंसरों और युवकों में मारपीट हुई थी। इस दौरान दो गाड़ियों शीशे तोड़ने के अलावा हवाई फायरिंग भी की गई थी। इनमें से एक गोली साथ के निजी बैंक के शीशे वाले दरवाजे पर जा लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से युवकों की गाड़ियों के नंबरों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों से घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सहित अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

पुलिस ने बूम बॉक्स पार्किंग के पास कुछ वाहनों के शीशे तोड़ने और हवा में फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी 160, 427, 336 और आर्म्स एक्ट 25-27- 54-59 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस पहले इस मामले में फायरिंग को लेकर कुछ भी बताने से इन्कार कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना में शामिल थार व स्कॉर्पियो सवारों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मारपीट की धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है।
विज्ञापन

-कंवरदीप कौर, एसएसपी चंडीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें