फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस ने लंबे समय से भागे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने लंबे समय से भागे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में बेस्टेक मॉल में महिलाओं से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले के दो आरोपी और एक चेक बाउंस केस का आरोपी शामिल है। पुलिस के अनुसार दोनों मुख्य आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और लवप्रीत सिंह निवासी गांव पतड़ां थाना सोहाना लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन

आरोपी थाना फेज-11 में दर्ज एफआईआर के तहत दर्ज मामले में वांछित थे, जिसमें बेस्टेक मॉल में महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना शामिल थी। पीओ स्टाफ ने जसविंदर सिंह विर्क निवासी सेक्टर-76 को भी गिरफ्तार किया है। वह चेक बाउंस केस में लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उस पर पांच लाख रुपये की बकाया राशि का मामला चल रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें