फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का पर्स झपटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का पर्स झपटकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वीना करेर निवासी चिकित्सा काइट सोसाइटी सिंहपुरा ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे वह सिंहपुरा गेट के बाहर अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक उनकी बाजू में टंगे पर्स को झपटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पर्स झपटने के दौरान महिला संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गईं। उनके हाथ से मोबाइल फोन भी गिर गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें संभाला। पर्स में करीब तीन हजार रुपये नकद, सोने के कड़े, घर की चाबियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। महिला ने बताया कि सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि उनको संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद वह अपने पति के साथ जीरकपुर थाने पहुंचीं और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें