फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ आया शातिर चोर, गहने और 20 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 बी स्थित एक घर में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने और हीरे के गहनों के अलावा 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामदरबार फेज-1 के मकान नंबर-920 निवासी गौरव उर्फ गोरा (25) के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-22 बी के मकान नंबर-1925 निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी सेक्टर-22 बी के एससीओ नंबर-1110/11 स्थित राधा मार्केट में मोबाइल की दुकान है। बीती 31 दिसंबर को रात करीब 7:50 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान पत्नी व बेटा भी दुकान पर आ गए। तीनों रात को दुकान बंद करने के बाद जब घर पहुंचे तो अंदर अलमारी खुली हुई थी और दो हीरे के अंगुठियां, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन के अलावा 10 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को चोरी की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा, सेक्टर-22 चौकी प्रभारी नवीन कुमार व एएसआई अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो सीसीटीवी में एक युवक संदीप के घर से निकलते हुए दिखाई दिया और उसके हाथ में सामान भी था। वहीं एक जनवरी को देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि संदीप के घर में चोरी करने वाला युवक सेक्टर-23 के सनातन धर्म मंदिर के पास से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सेक्टर-23 में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। फिर उसकी निशानदेही पर संदीप के घर से चोरी हुए गहने बरामद कर लिए।
विज्ञापन

दुकानों के आगे बरामदे में सोने वालों के मोबाइल चुराता था
पुलिस ने आरोपी को शनिवार जिला अदालत में पेश कर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कुल 20 मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर बाजारों के बरामदों में सोने वाले लोगों के मोबाइल चुराकर वहां से भाग जाता था। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में चोरी व डकैती समेत दस आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें