फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 में चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित एक मकान में चोरी करने के आरोपी को सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-25 के मकान नंबर-1487 निवासी निशांत उर्फ जलेबी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया लैपटॉप व टैबलेट बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 के मकान नंबर-3373 निवासी चंद्र मोहन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह अपने बेटे के साथ मार्च 2020 से नोएडा में रह रहे हैं और सेक्टर-15 स्थित उनके घर पर ताला लगा था। इस दौरान उनके घर में लैपटॉप, टैबलेट, कैश व चांदी का कुछ सामान रखा हुआ था। 26 दिसंबर 2020 को उनके पड़ोसी नवदीप सिंह ने फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पड़ोसियों के साथ पुलिस उनके घर में पहुंची। जहां पड़ोसी व चंद्रमोहन ने आपसी बातचीत के बाद बताया कि घर से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, चांदी का गिलास, चांदी को कटोरी के अलावा अन्य चांदी के सामान के साथ-साथ दस हजार कैश भी चोरी हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि जलेबी को पहले भी 2018 व 2020 में चोरी के दो केसों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें