फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक गार्डन में काव्य संग्रह ‘उन्स’ का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की थिएटर डायरेक्टर और परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसाइटी द नैरेटर्स की संस्थापक निशा लूथरा ने अपना पहला काव्य संकलन- ‘उन्स’ का रॉक गार्डन में विमोचन किया। इस दौरान उनकी कविताओं पर आधारित काव्यात्मक मंच प्रस्तुतियों को दिखाया गया।
विज्ञापन

लाइव तबला और वायलिन की संगत में शहर की समकालीन नृत्य कलाकार पुनीत जेवंडा और भरतनाट्यम के जाने माने कलाकार वरुण खन्ना द्वारा ‘कविता प्रस्तुति’ के हिस्से के रूप में एक संगीत और नृत्य गायन का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ‘उन्स’ में शामिल कविताओं पर आधारित है। इसकी कल्पना और निर्देशन स्वयं निशा लूथरा ने की हैं।
निशा लूथरा ने कहा कि उनकी किताब मानवीय भावनाओं के बहुमुखी पहलुओं को दर्शाती एक भावनात्मक और काव्यात्मक प्रस्तुति है। अभिनेत्री, निर्देशक और थिएटर कोच राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर सोनी, डॉ. सुमिता मिश्रा अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार ने औपचारिक रूप से पुस्तक का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायिका डॉली गुलेरिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

जूही ने कहा कि ‘उन्स’ एक उत्कृष्ट कृति है। यह मानवीय भावनाओं और संबंधों के कई पहलुओं में गहराई से उतरती है। एक-एक शब्द सीधे कवि के हृदय से निकलता है। मैं निशा को बधाई देती हूं कि उन्होंने हमें साहित्यिक रचनात्मकता की एक महान कृति उन्स दी है। इस दौरान दर्शकों को तीन-तीन मिनट की और ‘उन्स’ की कविताओं पर आधारित दो काव्य फिल्में भी दिखाई गईं। इन फिल्मों को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दर्शकों के देखने के लिए चुना गया है। इनका निर्देशन निशा लूथरा ने किया है। द नैरेटर्स के उपाध्यक्ष दीपक लूथरा ने आए सभी लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें